Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने को लेकर करें सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 27 July 2021
Share News
       

गड़बड़ी करने वाले थानाध्यक्षों पर होगी कड़ी कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक

कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को शोकॉज

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया अवैध बालू उत्खनन पर कारगर तरीके से रोक लगाने हेतु आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगनी चाहिए। अवैध बालू उत्खनन में लगे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि जिला खनन पदाधिकारी, सभी एसडीएम, एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध खनन वाले स्थलों की औचक जांच करायेंगे तथा दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

जिला खनन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अवैध बालू उत्खनन से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट प्रत्येक शुक्रवार को हर हाल में ससमय विभाग को समर्पित कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अवैध बालू उत्खनन वाले स्थलों, व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि जिले के सहोदरा, मानपुर, गौनाहा, नरकटियागंज, भंगहा, इनरवा आदि के थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रार्न्गत विशेष सतर्कता बरतते हुए अवैध बालू उत्खनन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध बालू उत्खन्न में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होने के पश्चात दोषी थानाध्यक्षों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने को लेकर जिला खनन पदाधिकारी से शोकॉज करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। साथ ही अपेक्षाकृत सुधार नहीं होने की स्थिति में कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने का भी सख्त हिदायत दिया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar news :  बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा
Next: Ambedkar Nagar News : डीपीआरओ के आदेश के बाद ग्रामपंचायत कल्यानपुर के निवासियों में जगी अधूरे पंचायत भवन के निर्माण की आस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.