Agra News: मूसलाधार बारिश में जमकर हुआ टीकाकरण

IMG_20210726_123353
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: बाह क्षेत्र में दोपहर हुई मूसलाधार बारिश भी टीकाकरण कराने वालों को नहीं रोक पायी।बाह और बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बारिश के बाबजूद जमकर टीकाकरण हुआ।टीकाकरण कराने के लिए लोगों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।मंगलवार को तीन सौ इक्कीस लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना सुरक्षा कवच पहना।

IMG 20210726 123353 scaled

टीकाकरण से पहले कोरोना परीक्षण किया गया।कोरोना परीक्षण में एक सौ सत्तावन लोगों का आर टी पी सी आर जबकि इतने ही लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ तीस लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के अट्ठाईस लोगों का टीकाकरण हुआ।जबकि 60 वर्ष से ऊपर के तेईस लोगों ने वैक्सीन लगवायी।

Agra News: मूसलाधार बारिश में जमकर हुआ टीकाकरण

वहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ तीस लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर के पाँच लोगों ने जबकि 60 वर्ष से ऊपर के पाँच लोगों ने टीकाकरण कराया।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को तीन सौ चौदह लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। वही स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ इक्कीस लोगों का टीकाकरण किया गया।

Trending News