Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संपत्ति के बंटवारे को लेकर दबंगों ने किया फौजी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला

जनवाद टाइम्स 21 July 2021
Agra News: संपत्ति के बंटवारे को लेकर दबंगों ने किया फौजी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला
Share News
       

बाह: थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के करनपुरा गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दबंगों ने बी एस एफ फौजी पिता और उसके पुत्र पर लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जमकर मारपीट की। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

IMG 20210721 221918
जानकारी के अनुसार फौजी रामनरेश पुत्र सियाराम बी एस एफ में सैनिक हैं।जो कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ इटावा सेक्टर दो कचौरा रोड पर रह रहे हैं। रामनरेश ने बताया कि उनका अपने रिश्ते के भाइयों से पैतृक जमीन,ट्रैक्टर, ट्यूबेल आदि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा पूर्व में थाना खेड़ा राठौर, एसडीएम बाह और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की जा चुकी है। आरोप है कि शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा दबंगों पर कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं।दबंगों की धमकियों के चलते ही वह गावँ छोड़कर इटावा में अपने परिवार के साथ रहे रहे हैं।

IMG 20210721 221933

हाल ही में अपनी बटालियन से एक माह की छुट्टी लेकर घर आए हैं। उन्होंने बताया कि दबंगों ने उन्हें फोन कर बंटवारा करने के लिए गांव करनपुरा बुलाया था जिस पर वह अपने 20 वर्षीय बेटे राघवेंद्र के साथ बाइक से गांव आए थे। उनका आरोप है कि रिश्ते के चाचा और भाइयों विजय राम पुत्र संजीवन लाल, रामब्रेश पुत्र विजय राम, राम ज्ञान पुत्र विजय राम, विनय पुत्र रामब्रेश,अंकित पुत्र रामब्रेश अभिषेक पुत्र रामब्रेश ने एकजुट होकर उनके और पुत्र के ऊपर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी व अवैध तमंचा के साथ हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों को एकजुट होता हुआ देख आरोपी भाग गए।फौजी रामनरेश का आरोप है कि उन्होंने घायल अवस्था में ही डायल 112 पर फोन किया लेकिन लगभग 2 घंटे तक डायल 112 घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

 

IMG 20210721 224237

 

बाद में थाना खेड़ा राठौर से पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर प्रेम सिंह ने बताया कि दो पक्षों में संपत्ति के विवाद में झगड़ा हुआ है जिनमें एक ही पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त कराए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी।

Post navigation

Previous: Agra News: श्री मद भागवत कथा श्रवण कर भाव विभोर हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान
Next: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से लटककर चूमी मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.