Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सीएमओ ने रघुकुल अस्पताल का पंजीयन रद्द किया, मरीज जिला अस्पताल शिफ्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 16 July 2021
PicsArt_07-16-10.24.38
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित रघुकुल हॉस्पिटल में 13 जुलाई की रात प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने  अस्पताल का पंजीयन निलंबित कर दिया। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम गठित कर प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर अड्डा आसाई गांव निवासी जय प्रकाश सिंह ने पत्नी शिल्पी को मंगलवार शाम रघुकुल हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। बेटी को जन्म देने के बाद शिल्पी की अस्पताल में मौत हो गई थी।

परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही व हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने जय प्रकाश व अन्य तीमारदारों के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने में अस्पताल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

महिला की मौत के मामले को सीएमओ डॉ. भगवानदास ने संज्ञान में लेकर अस्पताल का पंजीयन निलंबित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल रघुकुल हॉस्पिटल का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल में मौजूद पांच मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: आगामी आने वाले त्यौहार को लेकर बैठक थाना राजेसुल्तानपुर परिसर में हुई संपन्न 
Next: Agra News: विद्युत विभाग की टीम बिल बकाए व चोरी को लेकर की छापेमारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.