Agra News: वैक्सीन की किल्लत से प्रभावित हुआ टीकाकरण

Agra News: वैक्सीन की किल्लत से प्रभावित हुआ टीकाकरण
Share News

Agra News: वैक्सीन की किल्लत से प्रभावित हुआ टीकाकरण

Agra News: वैक्सीन की किल्लत से प्रभावित हुआ टीकाकरणबाह: बुधवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन की किल्लत से टीकाकरण प्रभावित रहा।जिसमें केवल 45 वर्ष से ऊपर के ही लोगों का टीकाकरण किया गया।स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचे लोगों ने टीकाकरण कराया जिसमें केवल नब्बे लोगों ने टीकाकरण कराया।टीकाकरण कराने आये लोगों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। बुधवार को अट्ठावन लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व अड़तालीस लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।बुधवार को बाह सीएचसी पर 45 वर्ष से ऊपर के 35 लोगों को वैक्सीन का पहला व 15 को दूसरा डोज दिया गया। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 15 लोगों ने वैक्सीन की पहली जबकि 15 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी ।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों का ही टीकाकरण हुआ।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर कुल नब्बे लोगों का ही टीकाकरण हुआ।स्वास्थ्य केंद्र बाह के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए ऊपर से स्लॉट न खुलने के चलते केवल 45 वर्ष से ऊपर के ही लोगों का टीकाकरण किया गया ।

Trending News