Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख बहू बनेगी या फिर सास, कल नामांकन वापसी के बाद होगा तय।

PicsArt_07-08-10.01.01
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा:- जसवंतनगर-वर्षो से जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख पद अनुज मोंटी यादव व उनके परिवार का कब्जा बना हुआ है तथा आज नामांकन के पश्चात फिर यादव परिवार में ही ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। अनुमोदनकर्ता बीडीसी द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज कर दिया गया। अब प्रसपा नेता व ब्लॉक प्रमुख परिवार की सास-बहू में से किसी एक का ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है।
यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव की पत्नी डॉ. अंजलि यादव व उनकी मां प्रोफेसर डॉ. बृजेश यादव प्रसपा नेता की पत्नी श्रीमती संतोष यादव ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया था तो वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के रूप में स्थानीय भाजपा नेता सुग्रीव धाकरे की पत्नी अचिंता सिंह धाकरे ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया था। उनके नामांकन में अनुमोदनकर्ता दिखाए गए बीडीसी रामौतार द्वारा स्वयं पेश होकर अधिकारियों को बताया गया कि उनके अनुमोदनकर्ता के रूप में दिखाए गए प्रपत्रों पर हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए हैं तो प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। अनुमोदनकर्ता बीडीसी रामौतार द्वारा नामांकन कक्ष में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी अचिंता सिंह धाकरे का नामांकन खारिज कर दिया गया है। अब प्रसपा नेता व ब्लॉक प्रमुख परिवार की बहु डॉ. अंजलि यादव ब्लॉक प्रमुख बनेगीं या फिर उनकी सास संतोष यादव ब्लॉक प्रमुख बनेंगीं यह कल नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

एक ही परिवार की पांचवी सदस्य यहां की बनेंगीं ब्लॉक प्रमुख ।

प्रसपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रो. डॉ. ब्रजेश यादव की पुत्रवधू एवं निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव की पत्नी डॉ. अंजलि यादव निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनेंगीं।

Etawah News: Jaswantnagar block chief will become daughter-in-law or mother-in-law, tomorrow will be decided after withdrawal of nominations.
सूत्रों से जानकारी मिली है कि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव की डॉक्टर पत्नी डॉ. अंजलि यादव ही अगली प्रमुख होंगीं। उनकी सास संतोष यादव अपनी बहू के पक्ष में नाम वापस लेंगीं। प्रो. डॉ. ब्रजेश यादव की पुत्रवधू गत वर्ष फरवरी में ही अनुज मोंटी के साथ परिणय बन्धन में बंधी थीं। 27 वर्षीया अंजली का मायका फर्रुखाबाद में है और उन्होंने लखनऊ से बीडीएस की डिग्री हासिल की है। वह योग्य दंत विशेषज्ञों में शुमार हैं। उनके पति चूंकि पूरे चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक हैं इसलिए अब अंजलि न केवल ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठेंगीं बल्कि वह जुगौरा परिवार की विरासत को भी रोशन करेंगीं। इस परिवार के चौधरी रामपाल सिंह यादव ने 29 वर्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुखी संभाली थी वह चार बार लगातार इस पद पर रहे। उसके बाद उनके पुत्र प्रो डॉ. ब्रजेश, उनकी पुत्रबधू संतोष यादव, फिर पौत्र अनुज मोंटी यादव ब्लॉक प्रमुख बने। वर्ष 2011 से 2016 तक यह सीट एससी आरक्षित होने के कारण प्रो. ब्रजेश के करीबी इस पद पर बैठे जरूर थे मगर वह जुगौरा परिवार की छत्र छाया में ही रहे। अब डॉ. अंजलि यादव ब्लॉक प्रमुख पद पर इस परिवार की पांचवीं सदस्य होंगीं।

Trending News