Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लोकप्रिय सेवा निवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ राजाराम का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज दौरान निधन

जनवाद टाइम्स 17 October 2019
IMG_20191017_211236
Share News
       

बाराबंकी उत्तर प्रदेश समाचार : सेवा निवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ राजाराम बनवा ग्राम निवासी का दिल्ली के एक अस्पताल में शनिवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया है। राजाराम जी अस्थमा से पीड़ित थे जिसके इलाज के लिए उनके पुत्रों ने विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया जहाँ स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर नई दिल्ली के इंस्टीटूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 9 बजे निधन हो गया है। पार्थिव शरीर

IMG 20191017 211236

बाराबंकी रात्रि में पहुंचा है। उनका अंतिम संस्कार ग्राम बनवा में रविवार को समय लगभग 10 बजे किया जाएगा। डॉ राजाराम के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। दुःखद। डॉ साहब के असमय निधन से उनके जानने वाले व सामाजिक कार्यों से जुड़े सभी लोग दुखी हैं। राजाराम जी के सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। राजाराम जी भारतीय दलित पैंथर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष, समाज सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष के पदों पर रहकर सामाजिक चेतना जगाने में संलग्न रहते थे। उनके प्रयास से ही सतरिख नाके पर विगत 10 वर्षों से अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निःशुल्क प्याऊ, भंडारा का आयोजन होता था। जिले के कई ग्रामों में रविदास जयंती व अम्बेडकर जयंती का आयोजन इन्ही की प्रेरणा से हो रहीं है। डॉ राजाराम जी अपने पीछे दो पुत्र व एक बेटी छोड़ गए है। छोटा पुत्र ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली में एकाउंट अफसर के पद पर कार्यरत है। श्री राजाराम जी के निधन पर दलित पैंथर के बरातीलाल बौद्ध, पूर्व सांसद आनंद प्रकाश गौतम, समाजसेवी रत्नेश कुमार, राम औतार बाबू, प्रेमचंद्र, कमलेश कुमार गौतम, रामपाल गौतम सुंदरलाल भारती, महादेव रावत, बलदेव प्रसाद गौतम, सुमेर गौतम आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है, और उनकी आत्मा की शाँति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं।

Post navigation

Previous: फ़िल्म व्हाइट टाइगर की शूटिंग यमुना किनारे बसे गांव रंजीत पुरागांव में, अभिनेता राजकुमार राव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को देखने उमड़ी भीड़
Next: जनपदीय माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता में बाह आगरा जे एन इंटर कॉलेज गोपाल पुरा के छात्र छात्राओं लहराया परचम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.