Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: दूसरी शादी कराने को लेकर ससुरालीजन कर रहे हैं महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण

जनवाद टाइम्स 4 June 2021
IMG_20210604_132907
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के मिडकौली गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल के सदस्यों द्वारा मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा है और उसे घर से बाहर निकालने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत थाना बाह में पूर्व में दर्ज कराई थी लेकिन ठोस कार्यवाही न होने के चलते महिला का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

Agra News: दूसरी शादी कराने को लेकर ससुरालीजन कर रहे हैं महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण

बीती रात भी महिला के जेठ,जेठ के पुत्र और सास ने महिला के साथ मारपीट की थी जिस पर महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर चली आई लेकिन सुबह महिला के साथ फिर से सास जेठ और उसके पुत्र ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और उसे पेट्रोल डालकर जला डालने का प्रयास किया।महिला को खींच कर कमरे में ले गए। महिला ने बताया कि उसका पति अपनी दूसरी शादी रचाना चाहता है जिसे लेकर वह उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता है इसमें उसकी सास कालिंदी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह और उसका जेठ विजेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह और आकाश पुत्र विजेंद्र सिंह भी साथ देते हैं। महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने भी अपनी दूसरी शादी रचाई है और उसका उसका पति उसके जेठ बिजेंद्र की दूसरी पत्नी की बहन के साथ शादी रचाना चाहता है। जिसे लेकर ही वह उसका उत्पीड़न कर रहा है।

IMG 20210604 132038

पीड़ित महिला कुसमा

पीड़ित महिला पर एक 10 वर्ष का बेटा भी है लेकिन अब ये सभी ससुरालीजन महिला को घर मे नहीं रखना चाहते हैं। महिला ने परिजनों से अपनी जान का खतरा बताकर पूर्व में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने द्वारा कोई ठोस कार्यवाही ना होने से इन लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। अब ये सभी लोग उसे धमकी देते हैं और घर छोड़कर चले जाने का दबाब डालते हैं। घर न छोड़ने पर पेट्रोल डालकर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं।जिसे लेकर महिला दहशत में है।उसका पति दूसरी शादी करने को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा है।वह महिला से दिल भर जाने की बात कहता है।शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर ससुरालीजनों द्वारा लाठी-डंडों से उसकी मारपीट की गई। जिसे लेकर वह थाना बाह में शिकायत दर्ज कराने आई। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post navigation

Previous: Etawah News: एस0एम0जी0आई0 के छात्रों का ऐ0के0टी0यू0 परीक्षा परिणाम में रहा शानदार प्रदर्शन
Next: Agra News: दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर पर किया पथराव, विरोध करने पर कुल्हाड़ी और लाठी से किया हमला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.