Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: टेली लॉ से पाएं घर बैठे क़ानूनी सलाह, अब टेली लॉ की सर्विस इटावा में भी,गरीबो के लिए रामबाण

जनवाद टाइम्स 4 June 2021
PicsArt_06-04-10.47.25
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

उत्तर प्रदेश इटावा जन जन तक न्याय की पहुंच को आमजन तक पहुंचाने के लिए न्याय विभाग द्वारा टेली लॉ सर्विस को शुरू किया गया है जोकि कॉमन सर्विस सेंटरों(CSC) के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है सीएससी जिला समन्वयक मनीष कुमार ने बताया इस सुविधा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हमारे ग्रामीण भाई जो गांव के किसी भी कोने में बैठे हैं और और उनको कानून संबंधित कोई जानकारी चाहिए मगर वह वकील के पास जाने में असमर्थ हैं,इसी परेशानी को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री और कानून मंत्री की पहल को न्याय विभाग ने टेली लॉ सर्विस के माध्यम से शुरू किया है ,जिसमें वकील आपको वीडियो कॉलिंग या टेली कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सलाह देते हैं इस सुविधा में, पीड़ित गांव के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) में जाकर अपनी परेशानी को रजिस्टर्ड कर सकता है उसके बाद हमारे वकील जो उनसे काफी दूर हैं पीड़ित को फोन करके या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उनको सलाह तथा समस्या का समाधान करते हैं यह सुविधा 2017 में शुरू की गई थी जिसमें हमारा पैरा लीगल वालंटियर गांव-गांव में लोगों की समस्याओं को सुनकर टेली लॉ पोर्टल पर रजिस्टर कराता है और उस पीड़ित को घर बैठे ही कानूनी सलाह वकीलों द्वारा मिल जाती है।

Etawah News: टेली लॉ से पाएं घर बैठे क़ानूनी सलाह, अब टेली लॉ की सर्विस इटावा में भी,गरीबो के लिए रामबाण   https://janvadtimes.com/etawah-news-get-legal-advice-sitting-at-home-through-tele-law-now-tele-law-service-is-a-panacea-for-the-poor-in-etawah/

पोर्टल के माध्यम से कानूनी सलाह के मामले जैसे दहेज, घरेलू हिंसा, जमीन जायदाद व संपत्ति के मामले तथा लिंग और भ्रूण जांच गिरफ्तारी ,f.i.r. और जमानती तथा गैर जमानती अपराध, जमानत मिलने की प्रक्रिया ,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के प्रति अत्याचार के मामले दर्ज किए जा सकते हैं, यह सुविधा महिलाएं ,बच्चे जो 18 साल से कम उम्र के हैं अनुसूचित जाति व जनजाति , दिव्यांग व्यक्ति, मनरेगा मजदूर ,प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जैसे भूकंप,तूफान आदि , जिस की वार्षिक आय कम है, और जो लोग हिरासत में हैं इस तरह के लोगों को लिए निशुल्क सलाह दी जाती है , अन्य व्यक्ति ₹30 देकर कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं इस सुविधा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यदि कोई महिला किसी घर में प्रताड़ित हो रही है तो वह किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर अपनी समस्या को रजिस्टर करते हुए हमारे वकील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या टेलीफोन के माध्यम से सलाह पा सकती है। लाभार्थी को किसी बारे में कानूनी चाहिए वह अपने साथ आधार कार्ड राशन कार्ड वोटर आईडी कार्ड जाति प्रमाण पत्र विकलांगता पहचान पत्र लाकर केस रजिस्टर करा सकते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news -बाढ़ पूर्व सभी तैयारियों को लेकर डीएम के निर्देश पर अधिकारियों का निरीक्षण
Next: Etawah News: रामनगर फाटक पर पुल निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.