संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा क्षेत्र के जरार में सोमवार को दो रघुवीर सिंह और रामवीर सिंह पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षो की महिलाएं आपस मे भिड गयीं।दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों पक्षों के रघुवीर सिंह पुत्र पीतम सिंह और रामवीर सिंह पुत्र मुन्ना सिंह को थाने ले आयी जहाँ से दोनों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया।वहीं दूसरे मामले में जगदीश पुत्र गोपाली राम व सूरज पुत्र मुन्नालाल में आपसी लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया।पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी जहाँ से कार्यवाही कर दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।