Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 16 May 2021
IMG-20210516-WA0049
Share News
       

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी
प्रतापगढ़: 14 मई को समय करीब 04:00 बजे थानाक्षेत्र फतनपुर के पाण्डेय तारा में 02 मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा अखिलेश सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण राधेश्याम सिंह निवासी पाण्डेय तारा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को फायरिंग कर घायल कर दिया गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान अखिलेश सिंह की मृत्यु हो गई थी, चिकित्सकों द्वारा मजरूब उमेश सिंह को बेहतर ईलाज हेतु प्रयागराज रेफर कर दिया गया था, जिनका इलाज चल रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 80/21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री आकाश तोमर द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज, के नेतृत्व में जनपद की स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक फतनपुर श्री इन्द्रदेव मय हमराह द्वारा कल दिनांक 15मई की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के भोजेपुर नहर पुलिया से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो अभियुक्तों -अब्दुल रहमान उर्फ आइमन पुत्र सगीर अहमद निवासी बुढ़ौरा कुम्भापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ एवं शाहरूख पुत्र हजरत अली निवासी रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध देसी पिस्टल, 01 अदद तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। वादी द्वारा पंजीकृत अभियोग के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न पहलुओं पर गहराई से जांच कर साक्ष्य संकलन/विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 14 मई को ही हम लोग अखिलेश सिंह की दुकान पर सिगरेट लेने गये थे तो उनके द्वारा हमे सिगरेट नही दिया गया जिसके कारण हमारा आपस में कहासुनी व वाद विवाद हो गया था, इससे खुन्नस व नाराज होकर हम लोगों ने बदले की भावना से दिनांक 14.मई को ही शाम के समय लगभग 04:00 बजे हम दोनो ने अपने दोअन्य साथियों के साथ मिलकर पाण्डेय तारा गांव में उनकी दुकान पर जाकर अखिलेश सिंह व उसके भाई उमेश सिंह को गोली मारी थी। इस घटना में हमने यही मोटर साइकिल (जो अभियुक्तों के पास से बरामद हुई है) प्रयोग किया था तथा घटना में प्रयोग किये गये असलहे को हमने चांदपुर गांव में नहर के किनारे छिपा दिया था। आज हमलोग यहां से कहीं भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अब्दुल रहमान उर्फ आइमन पुत्र सगीर अहमद नि0 बुढ़ौरा कुम्भापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़,
, शाहरूख पुत्र हजरत अली निवासी रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी-

01. 01 अदद देसी पिस्टल .32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर (घटना में प्रयुक्त)।
02. 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)।
03. 01 अदद हीरो सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एके 1684 (घटना में प्रयुक्त)।

Post navigation

Previous: Agra News: एन जी ओ ने दान में मिली धनराशि का चेक बेटियों की शादी के लिए पीड़ित परिवार को सौंपा
Next: Azamgarh News:अतरौलिया नगर पचायत को कराया गया सेनेटाइजर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.