Agra News: यमुना नदी से खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने पकड़ा

IMG-20210516-WA0011
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: यमुना नदी से बालू का खनन पिढौरा, कमतरी,कोट,विक्रमपुर आदि घाटों से किए जाने के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं।हालांकि पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इन पर कार्यवाही भी की जाती है लेकिन खनन माफिया सक्रिय रहते हैं।रविवार सुबह पुलिस को पिढौरा के चंडीशाला के नीचे यमुना नदी से बालू खनन किए जाने की सूचना मिली।

IMG 20210516 WA0011

सूचना के आधार पर पहुँची पुलिस को देखकर खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों को यमुना नदी में दलदल में फँसाकर भाग गए।पुलिस ने ट्रैक्टरों को निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं निकाल सके बाद में जे सी बी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों को निकालकर थाने ले आयी।

IMG 20210516 WA0011

थानाध्यक्ष पिढौरा प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस को पिढौरा के चंडीशाला के नीचे यमुना नदी से अवैध खनन की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को यमुना नदी से दो ट्रैक्टर ट्रॉली खनन करते मिले जिन्हें पकड़कर थाने लाया गया है।खनन माफियाओं के नाम मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है।नामों को मुकद्दमा पंजीकृत करने के बाद उजागर किया जाएगा।

Trending News