Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: आतताईयों और आतंकियों का विनाश और सज्जनों को सुरक्षा देना सबसे बड़ा धर्म- अतुल कृष्ण भारद्वाज

जनवाद टाइम्स 14 May 2021
IMG-20210514-WA0056
Share News
       

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पूज्य संत पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि आज के संदर्भ में आतताइयों और आतंकियों का विनाश करना तथा सज्जनों का सम्मान, सुरक्षा देना सबसे बड़ा धर्म है।
हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित गूगल मीट एप पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए प्रसिद्ध राम कथा वाचक पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को पीड़ित करने वाले, आतंकियों और शोषण कर्ताओं का विनाश किया। साथ ही सज्जनों को दया धर्म पर चलने वालों को समाज में सम्मान दिलाया। यही कार्य वर्तमान युग में प्रासंगिक है। उन्होंने परशुराम जयंती के अवसर पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। वह किसी न किसी रूप में हर युग में हर काल में रहते हैं। क्षत्रिय जैसा क्रोध, ब्राह्मण जैसी उदारता, वैष्यों जैसी दान शीलता और अन्य समाज जैसी सेवा भावना यदि कहीं एक जगह देखनी हो तो वह है भगवान परशुराम। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अनेक मार्मिक प्रसंग सुनाकर भगवान परशुराम जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने चलते फिरते उठते बैठते सोते जागते हम किस प्रकार सावधान रहकर अपने व्यक्तित्व को, समाज को और राष्ट्र को उन्नत बना सकते हैं इसके लिए उन्होंने अनेक सिद्धांत बताए।
पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज का परिचय देते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा ने कहा पूज्य संत पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज प्रसिद्ध कथा वाचक है। आप परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज के परम प्रिय शिष्य हैं। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक जीवन जीने वाले अतुल कृष्ण भारद्वाज जी आज देश के प्रतिष्ठित एवं प्रसिद्धि प्राप्त राम कथा वाचकों में से एक हैं। उनके उद्बोधन को सारगर्भित एवं प्रेरणादायक बताते हुए उन्होंने परशुराम जयंती को सार्थकता प्रदान की। इसके लिए आभार जताया। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में होने वाली विचार गोष्ठी में विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख रितुपर्ण शर्मा ने भगवान परशुराम को समर्पित एक भजन गाकर आध्यात्मिक लहर प्रवाहित की। तो पंडित श्याम शरण शर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदू जागृति मंच के सभी कर्मठ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। हिंदू जागृति मंच द्वारा चली ऑनलाइन बैठक में निखिल शर्मा, कमल कांत तिवारी, सुबोध कुमार गुप्ता, हरद्वारी लाल मिश्रा, अश्वनी कुमार शर्मा, पयोधि शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, अरविंद शंकर शुक्ला, अरुण कुमार अग्रवाल, रामराज भांडुला, नवनीत कुमार, आशा गुप्ता आदि सम्मिलित रहे। बैठक की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य श्याम शरण शर्मा ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता एवं विकास कुमार वर्मा ने किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: 15 वर्षीय बालक की माँ ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई
Next: Etawah News: सवारियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह का एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.