Agra News: कोरोना वैक्सीन लगवाने को युवाओं में दिख रहा है उत्साह

IMG_20210513_211757
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे कोरोना के टीकाकरण में लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।बाह के केंद्र पर दूर दराज के जिलों और प्रदेश के लोग भी पंजीकरण कराकर टीका लगवाने आ रहे हैं।

IMG 20210513 211757

गुरुवार को बाह सी एच सी पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 70 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी जबकि 45 से 60 वर्ष तक के 20 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 35 लोगों को दूसरी डोज दी गयी तथा 60 से ऊपर के 7 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 8 लोगों को दूसरी डोज दी गयी।

IMG 20210513 211742

बाह स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आये लोगों ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।

Trending News