एस. पी .एस .ग्लोबल स्कूल कैस्त जसवंतनगर इटावा में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

IMG_20191002_213132
Share News

जनवाद टाइम्स संजय कुमार व्यूरो चीफ इटावा: आज एस. पी .एस .ग्लोबल स्कूल कैस्त जसवंतनगर इटावा में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय सह प्रबंध निदेशिका

IMG 20191002 213132

श्रीमती सीमा यादव व श्रीमती अर्चना दिव्या यादव एवं विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती लेगी फ्रांसिस ने मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर किया।सह प्रबंध निदेशिका श्रीमती सीमा यादव व श्रीमती दिव्या यादव एवं विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती लैगी फ्रांसिस ने गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर

IMG 20191002 213156

माल्यार्पण किया।विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओ ने गाँधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।विद्यालय सह प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती सीमा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को गाँधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।इस मार्ग पर चलकर ही परिवार, समाज और देश का कल्याण एवं उत्थान हो

IMG 20191002 213109

सकता हैं।विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती लैगी फ्रांसिस ने बच्चों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने को कहा ,उन्होंने कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से ही हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके कारण अनेकानेक बीमारी जन्म ले रही है।विद्यालय के शिक्षको ने अपने विचारों के माध्यम बच्चों को स्वछता के बारे में बताया कि स्वच्छता अभियान में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए जिससे अपना भारत देश स्वच्छ और निर्बल हो सके, जहाँ स्वच्छता हैं वही स्वस्थता है।कार्यक्रम का संचालन श्री आर. पी. सिंह जी ने किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती लैगी फ्रांसिस ने कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की एवं समस्त शिक्षकों औऱ बच्चों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया।गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी जयन्ती कार्यक्रम पर विद्यालय सह प्रबंध निदेशिका श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती अर्चना दिव्या यादव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती लेगी फ्रांसिस तथा समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Trending News