Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: हत्या के मुकदमें में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 9 May 2021
FB_IMG_1620567353006
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना जसवंतनगर से हत्या के मुकदमें में वांछित 02 अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त सरिया सहित किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 08/09.05.2021 की रात्रि को थाना जसंवतनगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार वांछित/ वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 15.04.2021 को ग्राम भगवानपुरा में हुई लाला सिंह की हत्या से संबंधित एवं थाना जसवंतनगर से वांछित दोनों अभियुक्त थाना क्षेत्रान्तर्गत जमुनाबाग पुल के पास एनएच2 से धनुआ की तरफ वाली सडक पर कहीं भागने की फिराक में खडे हुए हैं । सूचना के आधार पर थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचकर देखा गया तो वहां पर दो व्यक्ति खडे हुए दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पीछा करते हुए उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम व पता बताया तथा भागने का कारण पूछने पर उन्होने बताया कि वह थाना जसवंतनगर से मु0अ0सं0 159/21 धारा 302 भादवि के वांछित अभियुक्त हैं । पुलिस द्वारा हत्या के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने पडोसी लाल सिंह की सरिया से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया भी बरामद की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. नाहर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी भगवानपुरा थाना जसवंतनगर इटावा ।
2. लवकुश पुत्र करन सिंह निवासी भगवानपुरा थाना जसवंतनगर इटावा ।

बरामदगी-
1. 01 सरिया हत्या में प्रयुक्त

Post navigation

Previous: Etawah News: नगरपालिका ने करवाया सेनिटायजेशन, कस्बे में तीन टीमें बनाई
Next: Agra News: राहत:रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में हुई जाँच में नहीं मिला संक्रमित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.