Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस भयावह संक्रमण काल मे बेवश व लाचार आम जनमानस

जनवाद टाइम्स 8 May 2021
IMG-20210508-WA0023
Share News
       

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकर नगर में भी आम जनमानस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस भयावह संक्रमण काल में अपने आप से भयभीत व मजबूर महसूस करने लगा है। प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि संसाधनों के माध्यम से वैश्विक,देश,प्रदेश व आस-पास के जनपदों के साथ-साथ स्थानीय जनपद के विभिन्न गाँव में सम्बन्धित मरीजों की स्थिति व असमय हो रहे मौत के आंकड़ों की खबर सुन व देख-देखकर आपस में छोटी व बड़ी आम बीमारियों को भुला कर सर्दी,जुखाम,बुखार तथा सांस लेने में असहजता महसूस होने पर सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं।आपस में अपने आम व खास लोगों से यथासंभव सामाजिक दूरी बना के रखना एक दूसरे की मजबूरी बनती जा रही है।सरकार के तरह-तरह के प्रयासों के बाद भी भयावहता की इस स्थिति में कोरोना वाइरस के संक्रमण की आशंका में हल्का सा भी सर्दी,जुखाम,बुखार होने व सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर सामान्य रूप से लोग सरकारी अस्पताल में अपना व अपने लोगों का इलाज करवाने की अपेक्षा खुद के हिसाब व स्थानीय प्राइवेट डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टोर के द्वारा इलाज कर व करवाते नज़र आ रहे हैं।क्योंकि आम जनमानस को आशंका हो रही है कि इस कोरोना वाइरस से सम्बन्धित संक्रमण होने की दशा में सामान्य व अच्छे प्राइवेट अस्पतालों में इस समय इलाज हेतु एक तो भर्ती होना ही मुश्किल है।साथ ही साथ यदि भर्ती हो भी गये तो अपना व अपने परिजनों के आर्थिक शोषण,उत्पीड़न की प्रबल संभावना के साथ-साथ अपने व अपने लोगों की भविष्य में कुशलता भी कम ही है।ततपश्चात किसी असुविधा,लाचारी व विवशता में यदि सरकारी कोविड इलाज युक्त अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा तो आज-कल के सरकारी अस्पतालों की ब्यवस्था के अनुसार क्या हो सकता है।यह समय ही बता सकता है।इस लिए सभी लोग अधिक से अधिक अपने-अपने घरों में व आस-पास एक दूसरे से यथासंभव समाजिक दूरी बनाते तथा कोविड 19 के प्रोटोकॉल व लॉकडाउन का पालन करते व आस-पास वापस में करवाते हुए अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रह कर सम्बन्धित स्थानीय प्रशासन में लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का अपेक्षाकृत सहयोग करते रहें।शासन व प्रशासन अपने आम नागरिकों की सुरक्षा व खुशहाली के लिए हर स्तर से सतत प्रयासरत है।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: प्रमुख थोक विक्रेताओं पर मेहरबान सम्बन्धित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी
Next: Ambedkarnagar News: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार होंगे अजीत कुमार यादव।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.