Etawah News: पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने की कहकर सुबह घर से निकला व्यक्ति आज तक घर नहीं पहुंचा।

IMG-20210504-WA0066
Share News

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर 52वर्षीय व्यक्ति वोट डालने कहकर गए एक मतदाता के वापस न लौटने पर 15 दिन खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है।

बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला सलहदी गांव निवासी बसंत लाल राजपूत के पुत्र अनुज राजपूत ने बताया कि उसके पिता 19 तारीख को होने वाले पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने की कहकर सुबह घर से निकल गए थे वापस न लौटने पर रिश्तेदारियों में उनकी तलाश की लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी उनका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित पुत्र ने थाना बलरई में पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है।

Trending News