Agra News:विधवा का परिवार के लोगों ने किया जीना दुश्वार, महिला ने लगायी न्याय की गुहार

IMG-20210501-WA0018
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जरार गावँ की विधवा ने अपने परिवार के जेठ,जिठानी और उसकी लड़की पर आये दिन मारपीट करने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं।विधवा महिला का कहना है कि इनका उत्पीड़न काफी समय से चला आ रहा है और उसने इनके उत्पीड़न करने की शिकायत पूर्व में पुलिस से भी की लेकिन पुलिस द्वारा अब तक दबंग जेठ,जिठानी पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है जिससे इनके हौसले बुलंद हैं।

IMG 20210501 WA0018

यही नहीं बीती रात महिला के जेठ ने छत के रास्ते से घुसकर महिला के साथ मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की लेकिन महिला और उसकी बच्ची के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गए जिस पर वह भाग गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जरार निवासी महिला अपने बच्चों और बहू के साथ पुरा थोक मोहल्ले में रहती है।महिला के पति की मौत हो चुकी है।पति की मौत के बाद महिला मेहनत मजदूरी कर अपना और बच्चों का पेट पाल रही है।लेकिन महिला के परिवार के ही सास कमलादेवी पत्नी गंगा चरन, जेठ रामलखन पुत्र गंगा चरन, जिठानी सोनू पत्नी राम लखन जिठानी की पुत्री प्रिया उसके साथ आये दिन मारपीट व गाली गलौज करते हैं और जबरन उसे घर से निकाल देना चाहते हैं।महिला का आरोप है कि उसका जेठ उसके पुत्र किशन और पुत्र बधू लक्ष्मी को भी अपने साथ जबरन ले जाकर कहीं छोड़ आया है और अब उसे और उसकी बेटी को भी घर से निकाल देना चाहता है।जिससे पूरे मकान, जायदाद आदि को हड़प सके।

IMG 20210501 163108

महिला ने यह भी कहा कि उसका जेठ उसकी पुत्र बधू के साथ अपने लड़के की जबरन शादी कराने की धमकी भी दे कर गया है और पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है जिससे महिला और उसकी नाबालिग पुत्री दहशत में है।महिला ने बताया कि 29 अप्रैल की रात उसका जेठ छत से कूदकर उसके घर मे घुस आया और उसका गला दबाने लगा महिला के विरोध करने पर पास सो रही बच्ची जाग गयी और उसने और महिला ने चिल्लाना शरू कर दिया जिस पर वह भाग गया।महिला का आरोप है कि वह भागने से पहले पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे गया है।महिला और उसकी बच्ची डर के मारे भयभीत हैं और उन्होंने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

You may have missed