Etawah News: अनावश्यक बिना मास्क के घूमने पर 89 लोगो का चालान काटा गया

FB_IMG_1619282342424
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

जिलाधिकारी इटावा श्रीमती श्रुति सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.04.2021 तक मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 89 चालान किये गये एवं 60600 रूपये जुर्माना वसूल किया गया कोरोना महामारी से बचाव हेतु एवं साप्ताहिक लॉकडाउन का पालन कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं लॉकडाउन का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को साप्ताहिक लॉकडाउन का पालन करने हेतु अवगत कराया गया ।

Trending News