Agra News: दबंग ने शराब के नशे में महिला के घर मे घुसकर की गाली गलौज विरोध करने पर की जमकर मारपीट

IMG_20210402_184142
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के कस्बा के एक गावँ में बीती शाम एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में महिला के घर मे घुसकर गालीगलौज की गई।जब महिला द्वारा उस व्यक्ति का विरोध किया गया तो उसने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी।

IMG 20210402 184142

मारपीट से महिला को गंभीर चोटें आईं हैं।महिला के परिजनों द्वारा नशेबाज युवक के खिलाफ थाना बाह में मामला दर्ज कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के एक गावँ निवासी महिला बीती शाम घर पर अकेली थी घर के सभी लोग खेत पर गए थे।उसी समय महिला के साथ उसके गावँ के ही व्यक्ति आशु पुत्र स्व राजू द्वारा चारपाई पर सोते समय गालीगलौज की गयी। युवक गावँ में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता है।

IMG 20210402 184142

जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ जमकर मारपीट की।सूचना मिलने पर घर पहुँचे परिजनों को देखकर नशेबाज युवक भाग गया।परिजनों ने महिला को थाने ले जाकर नशेबाज युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की।पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है लेकिन परिजनों ने पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है।

You may have missed