आगरा में प्रसपा की जिला इकाई भंग….

shi
Share News

आगरा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गयी है। प्रसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल राणा की कमेटी को भंग करते हुए 15 दिन के भीतर नई इकाई के गठन की बात कही है। बताते चले कि पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल राणा के भाजपा में जाने के बाद प्रसपा का आगरा जिले का प्रभार रिक्त चल रहा था। अभी कुछ दिन पूर्व ही पार्टी ने वरिष्ठ नेता धारा सिंह यादव को जिले का अध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष बनने के बाद यादव ने पुरानी कार्यकारणी को खत्म कर जल्द ही नई कार्यकारिणी बनाने की बात कही है। धारा सिंह यादव ने बताया है कि नई कार्यकारिणी में सभी वर्ग व जातियों को बराबर का सम्मान दिया जाएगा। साथ ही संघर्षशील व मेहनती युवाओ और कार्यकर्ताओं को भी नई कमेटी में स्थान दिया जाएगा।

Trending News