Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: मिशन शक्ति विशेष अभियान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अलग अलग तिथियों पर कार्यक्रमों का आयोजन
  • Breaking News

Azamgarh News: मिशन शक्ति विशेष अभियान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अलग अलग तिथियों पर कार्यक्रमों का आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210227-WA0041

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ :महिला सशक्तिकरण को दिनांक- 27 फरवरी 2021 से दिनांक-08 मार्च 2021 तक मिशन शक्ति कार्यक्रम संचालित किये जाने के क्रम में आज जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत महिला कृषक समूहों के क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रशिक्षण में कृषि एवं पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन से जुड़े महिला कृषक समूहों की कार्यक्षमता, कार्यक्षेत्र उत्पादन एवं आय में वृद्धि कराये जाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विभागीय कार्मिकों के माध्यम से प्रशिक्षित कराया गया। महिला समूहों को कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा प्रदत्त सुविधा की विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि विभाग द्वारा थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण अपने कृषक समूह से कराये जाने हेतु इन्हें जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया। डा0 सी0एल0शर्मा प्रभारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्ड-पल्हनी अन्तर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रतिभाग करते हुए इसके उद्देश्य एवं लाभ के बारे में समूह की महिलाओं को अवगत कराया गया। प्रभारी उप कृषि निदेशक संगम सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित महिला समूहों के प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत कुल-22 महिला समूहों की 304 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार ने बताया है कि प्रदेश में महिलाओं एवं बलिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत शासन द्वारा विशेष अभियान को पूर्व की भांति अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2021 से संचालित किये जाने हेतु 26 फरवरी 2021 से 08 मार्च 2021 से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं महिला सशक्तीकरण हेतु जनपद स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय करते हुए ग्राम स्तर पर दिनांक 26, 27 एवं 28 फरवरी 2021, ब्लाक स्तर पर दिनांक 01, 02 एवं 03 मार्च 2021, तहसील स्तर पर दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2021 तथा जनपद स्तर पर दिनांक 06 एवं 07 मार्च, 2021 को गोष्ठियॉ/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगा तथा उक्त कार्यक्रमों में राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों राजस्व विधियों में महिला अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों, राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु उपलब्ध करायी जा रही आनलाइन सुविधाओं आदि के विषय में चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की जायेगा। उक्त कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाय। ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क का जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय तथा उस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाय। महिला हेल्प डेस्क पर दिनांक 08 मार्च 2021 को वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत किये गये पट्टों के सापेक्ष महिला पटटेदारों को पट्टा-अभिलेखों का वितरण किया जाय। पात्र गरीब एवं असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टा दिये जाने की कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 08 मार्च 2021 को ऐसी महिला पट्टेदारों को पट्टा-अभिलेखों का वितरण किया जाय। तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 05 महिलाओं को दिनांक 08 मार्च 2021 को सम्मानित किया जाय। दिनाक 08 मार्च 2021 को जनपद में महिलाओं के द्वारा वृक्षारोपण कराया जाय। ग्राम सभा में हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम का बोर्ड ग्राम सभा में स्थित किसी एक तालाब पर एक वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाय तथा उक्त तालाब का सौन्दर्याकरण मनरेगा के अन्तर्गत कराया जाय। वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारों/महिला सह-खातेदारों को दिनांक 08 मार्च 2021 को खतौनी की नकल का वितरण निःशुल्क किया जाय। तहसील स्तर पर महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला खातेदारों/महिला सह-खातेदारों द्वारा आवेदन किये जाने पर दिनांक 08 मार्च 2021 को खतौनी की नकल का वितरण निःशुल्क किया जाय। महिला राजस्व कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट/उल्लेखनीय कार्य हेतु दिनाक 08 मार्च 2021 को सम्मानित किया जाय। इसी के साथ ही बिन्दुवार प्रगति आख्या प्रत्येक दशा में दिनांक 10 मार्च 2021 तक राजस्व परिषद एवं एक प्रति शासन को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्रथमिकताओं में है। ऐसी स्थिति में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए तिथिवार कार्यक्रम रखे जाए व आगन्तुक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के सम्बन्ध में उनकी जिज्ञासा के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्रदान की जाय।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: 07 माह के बच्चे का अपहरण करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मात्र 02 घण्टे के अन्दर बच्चा सकुशल बरामद।
Next: मेरठ न्यूज: थाना खरखौदा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d