Etawah News: शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

IMG-20210129-WA0041
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा- बसरेहर शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सरिता ने अलाव जलाकर मानवता का परिचय दिया। विगत 1 सप्ताह से सर्दी अपने चरम पर है जिस के कारण बड़े बुजुर्ग बच्चे बेहद परेशान है प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सर्दी की अनदेखी कर कस्बे में कंही भी अलाव नही जा रहे है। अलाव राजस्व निरीक्षक बसरेहर लेखपाल से अलाव जलाने की बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने कस्बा बसरेहर में खंड विकास कार्यालय के आगे अकबरपुर रोड पर अलाव जलाए जाने का पॉइंट बनाया है लोगों ने जब लेखपाल बसरेहर से बात की तो उन्होंने कहा जिलाधिकारी और एसडीएम जहां बताएंगे वही अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी लोगों ने कहा कि सर्वे जब आप करते हैं तो एसडीएम को क्यों दोषी ठहराया जा रहा है इसका जवाब न देकर वह चले गए बसरेहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की आवश्यकता है कस्बा वासियों ने मांग की कि सार्वजनिक प्वाइंटों पर अलाव लगाए जाएं जिससे पड़ रही भीषण सर्दी के प्रकोप से आम जनमानस तथा आने जाने वाले को सर्दी से राहत मिल सके।

You may have missed