Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कस्बा बसरेहर में चोरी करते हुए रंगे हाथों चोर गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 16 January 2021
IMG-20210116-WA0030
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

जनवाद टाइम्स की खबर का असर

इटावा थाना क्षेत्र बसरेहर में आज सुबह एक चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कस्बा बसरेहर में मन भावति कुंवरि जन सहयोगी इण्टर कॉलेज के समीप सुभाष शाक्य की किराने की दुकान है जिसका ताला तोड़कर चोरी करते हुए चोर को रंगे हाथों पड़ोसी दुकानदारों द्वारा पकड़ लिया गया। सुबह के समय कोहरे में सुभाष शाक्य की किराने की दुकान का शटर तोड कर दुकान में रखा कीमती सामान चोरी कर रहा था तभी पास की दुकानदारों को संदेह हुआ कि यह मोटरसाइकिल यहां क्यों खड़ी है देखने पर पता चला कि चोर दुकान के अंदर से सामान निकाल कर बाहर लाया जैसे ही वह बाहर आकर मोटरसाइकिल पर सामान रखने लगा पास के दुकानदार एकत्र हो गए और उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तथा दुकानदार सुभाष शाक्य के बेटे सौरभ शाक्य को फोन कर के सूचित किया, तथा पुलिस को भी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नागेंद्र पाठक मौके पर पहुंचे और चोर को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में चोर ने अपना नाम ऋषभ यादव पुत्र नर्वेश यादव निवासी बसरेहर बताया तथा उसे चोरी के इल्जाम में जेल भेज दिया। कस्बा के व्यापारियों का कहना है कि अभी 4 दिन पूर्व प्रमोद कुमार सविता की दुकान पर चोरी हुई थी जिसमें इस पर भी शक की सुई घूम रही है पुलिस अगर कड़ाई से पूछताछ करती तो कस्बा में दर्जनों चोरियों का खुलासा तथा कई मोटरसाइकिल और साइकिलों की चोरी का खुलासा होता, तथा व्यापारियों का यह भी मानना है कि कुछ लोग पुलिस को गुमराह करने का कार्य कर रहे है, तथा व्यापारियों को ही शक के घेरे में लाने का कार्य कर रहे है।
वहीं थानाध्यक्ष महोदय से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि चोर से सख्ती से पूछताछ की गई थी जिसमे उसने कोई और अपराध स्वीकार नही किया है। तथा यह भी बताया कि पुलिस को कोई गुमराह नही कर सकता, सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसलिए गस्त और बड़ा दी गयी है तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है जिससे कस्बे में अमन शांति बनी रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के 82 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन।
Next: Etawah News: समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों के लिए न्याय समान हो : नूहिंन जैदी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.