Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ में शासन की नवीन  37 बिन्दुओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा 

जनवाद टाइम्स 7 January 2021
District Collector reviews new 37 points of governance in Pratapgarh district
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ : जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में कल सायंकाल विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन की नवीन प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेन्स, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान मित्र, गोल्डेन कार्ड, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि आयुष्मान गोल्डेन कार्ड के सम्बन्ध में प्रति सप्ताह कैम्प लगवाकर लोगों के अधिक से अधिक कार्ड बनवाये जाये जिससे उनका निःशुल्क ईलाज किया जा सके। बैठक के दौरान एम्बुलेन्स एजेन्सी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

District Collector reviews new 37 points of governance in Pratapgarh district

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन गो आश्रय स्थल के निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की तो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 44 गो आश्रय स्थल है जिनमें से 04 का निर्माण कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी बेसहारा पशु सड़कों पर टहलता हुआ दिखाई न पड़े और यदि कोई बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते हुये दिखाई दे तो उन्हें गो आश्रय स्थल में रखा जाये। उन्होने निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थलों में बिजली, पानी, चारा आदि की व्यवस्था सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाये और शासन द्वारा जो धनराशि भेजी जा रही है उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र मदवार प्रस्तुत किया जाये और अभिलेखों का रख-रखाव ठीक ढंग से रखा जाये। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 05 अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को निःशुल्क गाय दी गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर जनपद में अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों के अभिभावको ंको निःशुल्क रूप से गाय उपलब्ध करायी जाये जिससे अतिकुपोषित बच्चे कुपोषण मुक्त हो सके।

District Collector reviews new 37 points of governance in Pratapgarh district

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय, मिशन कायाकल्प, पंचायत भवन की समीक्षा की तो बताया गया कि 1207 सामुदायिक शौचालय बनने थे जिनमें से 666 पूर्ण हो चुके है और 05 अनारम्भ है एवं शेष का निर्माण कार्य चल रहा है। मिशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की जियो टैगिंग न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि एडीओ पंचायत की बैठक बुलाकर मिशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की जियो टैगिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये।

District Collector reviews new 37 points of governance in Pratapgarh district

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का शत् प्रतिशत निस्तारण कराना सुनिष्चित करें। दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा में पाया गया कि 310 दुग्ध सहकारी समितियां पंजीकृत है जिसमें 58 सक्रिय है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि जो दुग्ध सहकारी समितियां अब तक सक्रिय नही है उन्हे नोटिस निर्गत किया जाये और यदि नोटिस देने के बाद भी सक्रिय नही होते है तो उन्हें निरस्त कर दिया जाये। इसी प्रकार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित आदि विभागों की समीक्षा की।

अन्त में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो भी कल्याणकारी योजनाओं संचालित की जा रही है उसका शत् प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य मिले और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न बरती जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बगैर अनुमति के कोई भी अधिकारी जनपद मुख्यालय छोड़कर बाहर न जाये।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ में हुई लाखों रुपये के साथ आभूषणों की लूट के मामले में जांच करने पहुंचे आईजी प्रयागराज
Next: जनपद प्रतापगढ़ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चाइल्ड लाइन द्वारा शहर में अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.