मेरठ न्यूज: अवैध तमंचा, कारतूस, 400 ग्राम गांजा व ट्रांसफार्मर/तार चोरी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Desired accused arrested for illegal firepower, cartridges, 400 grams of marijuana and transformer / wire theft.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 06 जनवरी को थाना खरखोदा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व 400 ग्राम गांजा के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरखोदा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई नियमानुसार की जा रही है। तथा ट्रांसफार्मर/तार चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहा अभियुक्त नितेश उर्फ लक्की पुत्र मंगू प्रजापति को भी मुखबिर की सूचना पर 05 लीटर ट्रांसफार्मर तेल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कारवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त – अफजाल पुत्र बाबू निवासी गली नंबर 06 जमनानगर थाना खरखोदा मेरठ।

नितेश उर्फ लक्की पुत्र मंगू प्रजापति निवासी मोहल्ला तिहाई कस्बा व थाना खरखोदा मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में- प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा
उपनिरीक्षक उदयवीर, हरीश कुमार, तहजिबुल हसन व कांस्टेबल आज़ाद बाबू, अनीस व रोहित थाना खरखोदा शामिल थे।

You may have missed