Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना खरखौदा क्षेत्र से अपहत 08 वर्षीय बालक प्रियांशु को खरखौदा पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मात्र 18 घण्टे मे सकुशल बरामद किया।

जनवाद टाइम्स 7 January 2021
Meerut News: An 8-year-old boy Priyanshu, who was injured in police station Kharkhauda area, was found safe by the joint team of Kharkhoda police and surveillance in just 18 hours
Share News
       

संवादाता। मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में दिनांक 06.01.2021 को थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव बुढेरा जाहिदपुर नि0 08 वर्षीय बालक प्रियांशु पुत्र रोहित अपने घर के पास से खेलते समय अचानक गायब हो गया जिसको उसके परिवार वालो ने काफी तलाश किया किन्तु कोई खबर न मिलने पर बच्चे के माता-पिता ने थाना खरखौदा पर बच्चे के अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए अभियोग पंजीकृत कराया। 08 वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ को मिलने पर, उनके द्वारा तत्काल एसएचओ खरखौदा व सर्विलांस की टीम को बालक की तत्काल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

सर्विलांस सैल टीम व थाना खरखौदा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी किठौर के कुशल निर्देशन मे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बालक को ले जाते हुए 38 वर्षीय सोनू पुत्र स्व रामेश्वर नि0 ग्राम जाहिदपुर थाना खरखौदा के रूप मे पहचान की, सोनू 04 वर्ष पूर्व होमगार्ड से बर्खास्त हो चुका है और नशे का आदि है। जिसको खरखौदा पुलिस व सर्विलांस टीम ने किला परीक्षितगढ के पास से गिरफ्तार कर बालक प्रियांशु को मात्र 18 घण्टे मे सकुशल बरामद कर लिया है। थाना पुलिस व सर्विलांस टीम के इस कार्य की जनता की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

अपहत/बरामद बच्चे का नात पताः-
प्रियांशु पुत्र रोहित उम्र 08 वर्ष नि0 बुढेरा जाहिदपुर थाना खरखौदा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
सोनू पुत्र स्व रामेश्वर उम्र 38 वर्ष नि0 ग्राम जाहिदपुर थाना खरखौदा।

बरामद करने वाली टीमः-
1. श्री ऋषिपाल शर्मा एसएचओ खरखौदा।
2. उ0नि0 श्री रोबिन पंवार थाना खरखौदा।
3. एसएसआई श्री रावेन्द्र सिंह थाना खरखौदा।
4. का0 रोहित कुमार सिंह थाना खरखौदा।
5. का0 मोहित कुमार थाना खरखौदा।
6. म0का0 भुवनेश कुमारी थाना खरखौदा।

सर्विलांस टीमः-
1. है0का0 मनोज दीक्षित।
2. है0का0 सहनवाज राणा।
3. है0का0 महेश उपाध्याय।
4. का0 बंटी सिंह।
5. का0 संतरपाल।
6. का0 सौरभ सिंह।

नोटः- अपहत बालक को बरामद करने वाली संयुक्त टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा रू0 20000-/नकद से पुरस्कृत किया गया।

Post navigation

Previous: बिदर कर्नाटक न्यूज: औरद (बी) जनपथ बिदार कामालनगर तहसील और औरद तहसील के ग्राम पंचायत सदसयों को मिनिस्टर बीजेपी प्रभु चौवाण सम्मानित किया
Next: मेरठ न्यूज: अवैध तमंचा, कारतूस, 400 ग्राम गांजा व ट्रांसफार्मर/तार चोरी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.