Vaishali News : विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान मे संघ परिवार की बैठक 

Vaishali News : विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान मे संघ परिवार की बैठक 
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार । हाजीपुर वैशाली लालगंज प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी कंठ मंदिर परिसर मे सोमवार को राम मंदिर निर्माण के लिए बैठक हूई।बैठक को संबोधित करते हूए विहित के जिला मंत्री प्रकाश पाण्डेय ने21 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का निर्माण किया। जिसमे से हर पंचायत के लिए एक पालक की नियुक्ति की गई जो उस पंचायत मे धन संग्रह के लिए कमिटी का निर्माण करेगी।

Vaishali News : विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान मे संघ परिवार की बैठक 

इस बैठक मे प्रखंड को चार क्षेत्रो मे बांटकर संग्रह प्रमुख भी बनाया गया।बैठक मे प्रखंड सह भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुमार सिह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार,इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक मंडल प्रमुख नवल किशोर कूँवर,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजन कुमार सिह,प्रखंड मंत्री विहित संटु सिह,जिला संयोजक आई टी सेल शुभम राज,दीपक कुमार,अजय सिह,मंजीत गुप्ता, विपिन कुमार सहनी,नवीन कुमार सिह,रणधीर सिह,विश्वकीर्ति पजियार आदि उपस्थित थे।

You may have missed