मेरठ न्यूज: कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Accused arrested with raw alcohol
Share News

मनीष गुप्ता : मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में थाना पुलिस दौराला द्वारा कच्ची शराब बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान को सफल बनाते हुए।

Meerut News: Accused arrested with raw alcohol

थाना दौराला पुलिस द्वारा टोल प्लाजा से पहले ग्राम भराला लिंक रोड पर गैस गोदाम के सामने से अभियुक्त मुकेश पुत्र लखीराम निवासी ग्राम भराला थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना दौराला पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई नियमानुसार की गई। थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रशासन के आदेशानुसार थाना पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाने वालो के विरूद्ध सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

You may have missed