मेरठ न्यूज: अवैध हथियार व हत्या में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Accused involved in illegal weapon and murder arrested
Share News

संवाददाता मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार साहनी जी व अन्य अधिकारियों व क्षेत्राधिकारी जी के आदेशानुसार थाना पुलिस ने विशेष रूप से अपराधियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया।

Meerut News: Accused involved in illegal weapon and murder arrested

सख्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत थाना पुलिस ने सफलता हासिल की। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा चार खंबा नूरनगर पुलिया के पास से अभियुक्त 01 नजीमुद्दीन 02 गुल सनब्बर पुत्र उम्मेद अली निवासी ग्राम कायस्थ बड़ा थाना किठौर मेरठ को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। थाना लिसाड़ी गेट पर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई। अभियुक्तों पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 492/2020 धारा 47,149,307 व 302 पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए और भी अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

You may have missed