Meerut News:: शराब की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20201209-WA0029
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध शराब का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के चलते थाना पुलिस ने विशेष सफलता हासिल करते हुए। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा लक्ष्मण पुरी पीर वाली गली से अभियुक्त जीतू कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी पीर वाली गली लक्ष्मणपुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 अदद पव्वा देसी शराब करीना मार्का नाजायज बरामद होना। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ब्रह्मपुरी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई।थाना पुलिस ने बताया की एस आई मनोज जी और कांस्टेबल इमरान व किरणपाल जी द्वारा गिरफ्तार किया गया। धारा 60 मुकदमा अपराध संख्या 787/20 पंजीकृत किया गया। थाना पुलिस ने बताया की अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में इस तरह के अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ।

You may have missed