Meerut News: गैर कानूनी रूप से शराब की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20201209-WA0016
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध शराब का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के चलते थाना पुलिस ने विशेष सफलता हासिल करते हुए। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा जंगल ग्राम रसूलपुर गावडी से अभियुक्त राजेंद्र उर्फ मेहरू पुत्र रघुवर ग्राम निवासी ग्राम रसूलपुर गावड़ी थाना परीक्षितगढ़ मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अपमिश्रित शराब व 2 किलो यूरिया बरामद होना। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परीक्षितगढ़ गेट पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई। जिसका क्राइम नंबर 399 – 2020 और धारा 60 A मुकदमा अपराध संख्या 272/263 आईपीसी।
थाना पुलिस ने बताया की अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में इस तरह के अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed