Meerut News: पूठरी के जंगल मे गोकशी करने वाले अभियुक्तो को अवैध असलाह, उपकरणो व वाहन के साथ गिरफ्तार किया।

IMG-20201130-WA0020
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ जिले के जानी क्षेत्र मे दिनांक 29/11/2020 को थाना जानी पुलिस के द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान उपनिरीक्षक मय फोर्स के साथ करीब 10:30 बजे सड़क तिराहे से 20 कदम रसूलपुर धौलडी जाने वाले रास्ते से अभियुक्त 1. रिजवान पुत्र रफीक कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ
2 . शाहरूख पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ को अलग अलग एक एक अदद तमंचा 315 बोर व दो दो जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ मांस काटने के उपकरण: दाव, छुरी, मांस लटकाने का हुक, रस्सी आदि व मांस के परिवहन मे प्रयोग मे लायी गयी वर्ना कार नंबर UP 15 CH 6206 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के द्वारा थाना जानी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 436/2020 धारा 3/5a/8 गौवध अधिनियम से सम्बंधित दिनांक 24/25.11.2020 की रात्रि मे पूठरी के जंगल मे गोकशी की घटना के जुर्म का इकबाल किया है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :
1. मुकदमा अपराध संख्या 436/2020 धारा 3/5a8 गौवध अधिनियम थाना जानी जनपद मेरठ बनाम रिजवान व शाहरूख।
2. मुकदमा अपराध संख्या 445/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जानी जनपद मेरठ बनाम रिजवान।
3. मुकदमा अपराध संख्या 446/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जानी बनाम शाहरुख।

Trending News