Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों को द्वितीय प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 30 November 2020
IMG-20201130-WA0006
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले मे आज दिनांक 30 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर – फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों को द्वितीय प्रशिक्षण कराने के उपरांत मतदान स्थल के लिए रवाना किया गयाl

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों को द्वितीय प्रशिक्षण कराया गयाl निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है l शिक्षक एमएलसी के हो रहे चुनाव के मतदान की पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना कर दिया गया है l कल दिनांक 1 दिसंबर 2020 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चुनाव को संपन्न कराया जाएगाl
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने पोलिंग पार्टियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता प्रभावित नहीं होनी चाहिएl निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव को संपन्न कराना हमारी प्रथम प्राथमिकता है, अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए चुनाव को संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगेl उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं मक्का का प्रयोग कराते हुए मतदाताओं को मतदान कक्ष के लिए भेजना सुनिश्चित किया जाएगाl

उन्होंने कहा कि समस्त मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं अवश्य होनी चाहिए ,किसी भी स्थल पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिएl उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिएl ट्रेनिंग के दौरान बिना किसी सूचना के जिला कृषि अधिकारी धर्मराज सिंह अनुपस्थित पाए गए l जिस पर नाराज जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन का अवहेलना करने ,अपने दायित्वों का ठीक से निर्भर ना करने ,कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना के अनुपस्थित होने पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिएl
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक प्रदीप पांडे, समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं समस्त पोलिंग पार्टियों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Meerut News : मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपी जेल भेजे।
Next: Ambedkernagr News: शादी समारोह मे शामिल विवेक राज समाजसेवी।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.