Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के स्वागत समारोह में मोबाइल चोरों द्वारा चोरी किए गये 05 मोबाइल सहित 02 चोरो को गिरफ्तार किया गया

जनवाद टाइम्स 29 November 2020
FB_IMG_1606652548298
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में चोर एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रंम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा 02 मोबाइल चोरो को चोरी किए 05 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया। कल दिनांक 28.11.2020 को आकाश भारद्वाज द्वारा थाना बकेवर को सूचना दी गयी कि दिनांक 06.11.2020 को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रथम जनपद आगमन पर थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत बकेबर चौराहा आया तो वहॉ अत्यधिक भीड-भाड का लाभ लेकर मोबाइल चोरो द्वारा मेरा मोबाइल वीवो वाई- 15 चुरा लिया गया जिसका ईमआई नम्बर 866045032645978 है तथा उसी दिन मेरे मित्र का भी मोबाइल वीवो वाई-53 गोल्ड चुरा लिया गया था जिसका ईएमआई नम्बर 866045032645960 है । पीडित की तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 606/2020 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत कर चोरो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व मे थाना बकेवर से पुलिस टीम का गठन किया गया ।
आज दिनांक 29.11.2020 को पुलिस टीम द्वारा वकेवर चौराह पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की मु0अ0स0 606/2020 के मोबाइल चोर अभियुक्त चन्द्रपुरा पुलिया के पास आम के बाग में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खडे मे है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम चन्द्रपुरा की पुलिया के पास पहुची तो पुलिस टीम को 02 व्यक्ति आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए , जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से विभिन्न कम्पनीयों के 05 मोबाइल बरामद किए गये जिनके संबंध में पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया कि इनमें से 02 मोबाइल दिनांक 06.11.2020 को मा0 राज्यसभा सांसद की सभा में से चोरी किए हुए है तथा अन्य मोबाइलो को हमारे द्वारा भीड-भाड वाले इलाको से चोरी कर सस्ते दामों में बेच देते है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. गौरव गिहार पुत्र रामअवतार निवासी करहल स्टेट बैंक के सामने थाना करहल जनपद मैनपुरी ।
2. गौरव जाटव पुत्र हेमराज निवासी कोठी कैस्त थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

Post navigation

Previous: Etawah News: एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण कराए जाने के चलते शराब की दुकान रहेंगी बन्द
Next: Vaishali News: हाजीपुर के आदर्श हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सामने कचड़े का ढेर से संचारी रोगों के खतरा बढ़ा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.