संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता
आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव के नहर पुलिया के समीप पुलिस से मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी सूर्यांश दुबे मारा गया। डी आइजी सुभाष चन्द दुबे, एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रधान हत्यारोपित सूर्यांश को काफ़ी से तलाशा जा रहा था। लोकेशन मिलने पर स्वाट व थाना पुलिस की तरफ से घेरेबन्दी की गई। बदमाश की तरफ से फायरिंग पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली से सूर्यांश दुबे व स्वाट प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दरोगा का उपचार जारी है। सूर्यांश इसी वर्ष के अगस्त माह में तरवां थाना के बांसगांव में प्रधान सत्यमेव जयते की गोली मारकर हत्या में वांछित था। तब घटना ने काफ़ी तूल पकड़ा था और राजनीतिक मुद्दा भी बना था। आजमगढ़ पुलिस की तरफ से 1 लाख का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद शासन ने अपनी तरफ से 2 लाख का इनाम पुलिस टीम को दिया है। सूर्यांश भी बांसगांव का ही निवासी था और अपने साथियों संग बेरहमी से गोली मारकर प्रधान की हत्या की थी। तभी से उसकी सरगर्मी से तलाश जारी थी। सूर्यांश पर पहले से भी कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।