Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News: लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 26 November 2020
Pratapgarh News: Secondary training of polling personnel of Lucknow division graduate and teacher election completed
Share News
       

संवाददाता  गुलाब चन्द्र गौतम 
प्रतापगढ़ लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2020 के लिये मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में सम्पन्न हुआ जिसमें 300 मतदान कार्मिक सम्मिलित हुये। इस प्रशिक्षण में सुपर मास्टर ट्रेनर एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा कमरों में कुशलतापूर्वक पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कार्मिकों से प्रश्न भी पूछे गये और उनसे सही उत्तर भी प्राप्त किये गये, साथ ही उनकी निर्वाचन सम्बन्धी शंकाओं का समाधान भी किया गया। मतदान कार्मिको ंको प्रशिक्षण में बैलेट बॉक्स को सही प्रकार से खोलना एवं बंद करना सिखाया गया एवं अन्य महत्वपूर्ण परिपत्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कमरों में मतदान कार्मिकों एवं मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक बातें की और उनसे प्रश्न भी पूछा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, प्राचार्य अफीम कोठी शिव प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज राजकुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर मोहम्मद अनीस विशेष आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Vaishali News: गरीबों की पहुंच से बाहर हो रहा आलू।
Next: Etawah News: संविधान दिवस पर आम जनमानस के साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन की ली शपथ

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.