Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 1857 क्रांतिकारी अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का जन्म उत्सव मनाया

जनवाद टाइम्स 22 November 2020
FB_IMG_1606061341341
Share News
       

संवाददाता विकास यादव

इटावा: आज दिनांक 22/ 11/ 2020 को दोपहर 3:00 बजे अखिल भारतीय कोली समाज युवा विंग जिला इटावा कार्यकारणी के द्वारा 1857 की क्रांतिकारी कोली समाज की अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का जन्म उत्सव जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलित एवं मिठाई बांटकर सामाजिक दूरी की पालना करते हुए मनाया गया। जिसमे नगर अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने अपने वक्तव्य के तहत बताया कि देश हित में अपने प्राण निछावर करने वाली वीरांगना झलकारी बाई समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और हमेशा रहेंगी। उन्होंने उनके व्यक्तिव के बारे में बताते हुए कहा कि इतिहास में लिखा गया है कि झलकारी बाई की शक्ल रानी लक्ष्मी बाई से हूबहू मिलती थी। इतिहासकारों ने उन्हें झांसी की रानी का हमशक्ल बताया है। एक प्रसंग के अनुसार एक बार गौरी पूजा का अवसर था और झलकारी बाई बाकी महिलाओं के साथ मिलकर रानी लक्ष्मी बाई का सम्मान करने पहुंचीं। उस समय झांसी की रानी उन्हें देखते ही अवाक रह गई थीं क्योंकि झलकारी बाई बिल्कुल उनकी तरह दिखती थीं। रानी लक्ष्मी बाई ने भी उनकी बहादुरी के किस्से सुने थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी दुर्गा सेना में झलकारी बाई को शामिल कर लिया।

Etawah News: 1857 celebrated the birth anniversary of revolutionary immortal martyr Veerangana Jhalkari Bai
जिला प्रभारी राजेश कुमार जी ने बताया कि जिस समाज में झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं ने जन्म लिया ऐसे समाज जन्म लेना हमारे लिए गौरव की बात है नगर संगठन मंत्री प्रशांत कुमार कोली ने बताया 1857 की क्रांति में झलकारी बाई ने झांसी के किले की रक्षा एवं रानी लक्ष्मीबाई के प्राण बचाने हेतु रणभूमि में रानी लक्ष्मीबाई का वेश धारण कर अपने प्राण न्यौछावर किए.. नगर सचिव नितिन शंखवार ने सभी समाज बंधुओं एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में सैकड़ों सजातीय भाई बन्धु, मातायें, बहनें आदि उपस्थित रहीं॥

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: बाबा राम प्रसाद सिहं मानव सेवा समिति ने वृद्ध विधवा और दिव्यांगों को कंबल प्रदान कर सम्मानित किया
Next: Ambedkarnagar News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.