Meerut News : ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया विशेष वाहन चैकिंग अभियान।

IMG-20201122-WA0034
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ शहर मे आज ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जी ने प्रशासन के आदेश पर रेलवे रोड चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने यातायात माह के चलते ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से निर्देश दिए है। कोई भी यातायात के नियमो का उल्लंघन न करे। प्रमोद कुमार ने बताया कि आज दोपहर 02:00 बजे से 05:30 बजे तक उन्होंने लगभग 18 ई चालान काटे। उन्होंने चालान काटने का कारण बताया कि सीट बेल्ट न लगाना, प्रदुषण, इंश्योरेंस, मास्क के बिना नजर आए, हेल्मेट के बिना नजर आए, यातायात के नियमो का उल्लंघन, रेड लाइट क्रास करना आदि। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उन्होंने वाहन चला रहे लोगो को हिदायत दी कि हेल्मेट और मास्क पहन कर घर से निकले। और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाऐ।

You may have missed