Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चोर गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी/ लूट की योजना बनाते हुए, मोटरसाइकिल व चोरी किये माल सहित किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 19 November 2020
20201119_170111
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में चोरी की घटनाओं को रोकने एंव चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी/ लूट की योजना बनाते हुए, चोरी की मोटरसाइकिल व मकान से चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 18/19.11.2020 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सदिंग्ध वाहन/ व्यक्ति चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो मोटरसाइकिलों पर कुछ बदमाश चन्द्रपुरा पुलिया के पास आम के बाग में चोरी व लूट की योजना बना रहे है । मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचे तो वहां पहुंचकर छिपकर देखा गया कि कुछ लोग क्षेत्र में किसी स्थान पर चोरी या लूट करने के संबंध में बातें कर रहे थे जिनमें से 03 व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया तथा अन्य 03 व्यक्तियों का पीछा करने पर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।
पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध असलहा, आभूषण एंव मोटर साइकिल बरामद हुई मोटर साइकिल के बारे में पुलिस द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी करने पर मोटर साइकिल के नम्बर का कोई भी रजिस्ट्रशन नही पाया गया । पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि-
उक्त मोटर साइकिल को हम लोगो ने जनपद जालौन से चोरी किया था तथा उक्त आभूषणों को हम लोगों ने दिनाकं 20.10.2020 को ग्राम ललितपुर से एक मकान से चोरी किये थे । जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 557/20 धारा 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अमन नागर पुत्र अनिल नागर निवासी गोविंद नगर गिरधारीपुरा थाना भरथना इटावा
2. सागर पुत्र शंकर निवासी मो0 गिहारनगर काशीराम कालोनी थाना भरथना इटावा
3. मोंटी पुत्र सम्मी निवासी मो0 गिहारनगर काशीराम कालोनी थाना भरथना इटावा

Post navigation

Previous: Vaishali New: गुलनाज के हत्यारे को फाँसी दो,वतन विकास संगठन
Next: Vaishali News: संभावित मुखियां प्रत्याशी मंजू मिश्रा ने पूजन सामग्रियों का वितरण किया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.