Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: गरीबी एवं मानसिक रूप से परेशान अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

जनवाद टाइम्स 17 November 2020
IMG-20201117-WA0019
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया चैनता गांव निवासी सुबह घर से टहलने के लिए कह कर निकला, और प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित नहर के किनारे आम के पेड़ पर गले में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर लिया, गांव वाले सुबह जब टहलने के लिए निकले तो मृत अवस्था में बजरंगी को पेड़ पर लटकते हुए देखा तो शोर मचाया, आनन-फानन में पहुँचे लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पेड़ से उतरवाकर थाने लाई एवं कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक दो भाई हैं और बड़े थे, लगभग एक वर्ष पूर्व आपस में दोनों लोग अलग-अलग रहने लगे। मृतक के पास केवल दो पुत्रियां हैं जिसमें एक की शादी हो गई है, और एक अविवाहित है। बहुत ही थोड़ी खेती बारी की जमीन है, परिवार में कमाने वाला यही एक सदस्य था, जो मजदूरी करते थे। परिवार का कहना है कि लड़की की शादी, मकान का निर्माण आदि बातों को लेकर बजरंगी हमेशा परेशान रहते थे ।कॅरोना काल के दौरान लंबे समय तक मजदूरी भी नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया था, संभवत इसी कारण चिंतित रहते थे, और आत्महत्या कर लिया। परिवार वालो के अनुसार बजरंगी की दिमागी हालात इस समय ठीक नही चल रही थी, जिनका इलाज चल रहा था, प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश कुमार यादव ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बाकी आगे जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: एसिड अटैक सर्वाइवर व ब्रांड एम्बेसडर वूमेन एंपावरमेंट कविता विष्ट ने महिलाओं को आगे आने का भरा दम
Next: Etawah News: परिवार के पालन पोषण के लिए गये कामगार को अहमदाबाद मूर्ति व्यवसाई ने बनाया वंधक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.