Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कानपुर क्षेत्र मंडलायुक्त ने बढ़पुरा ब्लॉक का निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 17 November 2020
FB_IMG_1605600149257
Share News
       

 

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: कानपुर क्षेत्र मंडलायुक्त राजशेखर जी मंगलवार को इटावा पहुंचे, जहां उन्होंने बढ़पुरा ब्लॉक व सीएससी उड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में रजिस्टर एवं दस्तावेजों की जांच की। कोविड अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। वार्डों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। पुरुष एवं महिला मरीजों के लिए अलग-अलग की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं पैरामैडिकल स्टाफ के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये। साथ ही शिकायतों के निस्तारण तुरंत करने आदि के निर्देश दिए।

Etawah News: Kanpur Region Mandalayukta inspects Badhapura Block

मंडलायुक्त श्री राजशेखर जी इटावा पहुंचे। उनके साथ संयुक्त विकास आयुक्त, सीडीओ, एडीएम आदि भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ब्लाक परिसर पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने बीडीओ कार्यालय में शिकायत रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जिसमें शिकायतों के तुरंत निस्तारण और रजिस्टर में पूरी जानकारी लिखने का निर्देश दिया। इसके बाद मंडलायुक्त एनआरएलएम द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह कार्यालय गए, जहां ब्लॉक मिशन मैनेजर से जानकारी की। इस दौरान मंडलायुक्त ने ब्लाक परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। मंडलायुक्त राजशेखर जी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं, कुछ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्र विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया, एसएसपी श्री आकाश तोमर, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह, बीडीओ श्री राजा आर गणपति, एव सीएमओ एसएन तोमर आदि मुख्य अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: सरकार, प्रदूषण व सेटेलाइट का घालमेल : डॉ धर्मेंद्र कुमार
Next: Etawah News: गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.