Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने 1 अवैध रिवाल्वर, 2 तमंचे संग 3 को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 11 November 2020
Azamgarh News: Azamgarh Police arrested 1 illegal revolver, 3 with 2 pistols
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। अपराधियों के पास से 1 अवैध रिवॉल्वर, 2 तमंचे व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी के अनुसार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बदमाश थे। शहर कोतवाली पुलिस ने बंधा तिराहे के पास से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने कुछ दिनों पूर्व मंडी से महिला से चेन की छिनैती की थी। तभी से इनकी खोज खबर में पुलिस लगी थी। कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि 3 शातिर अपराधी जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई। शहर कोतवाली के बंधा तिराहे पर पुलिस व शातिर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीनों शातिर अपराधियों उमर शाहजहाँ निवासी जालंधरी शहर कोतवाली, दीपक नि बिलरियागंज व रजत सिंह नि बिलरियागंज को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ के दिशा निर्देशन में दिनांक 09.11.2020  कोतवाली पुलिस टीम  द्वारा मूखबीर की सूचना पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीन शातिर अपराधियों 1. उमर शाहजहां पुत्र अहमद शाहजहां उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जालन्धरी थाना कोतवाली आजमगढ़ 2. दिपक यादव पुत्र निफीकीर यादव निवासी ग्राम बछवार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 3. रजत सिंह पुत्र समीर सिंह निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को ज्ञानू सिंह की गद्दी के पास बन्धा तिराहे के पास से मुठभेड़ के दौरान तीन अवैध असलहे व जिन्दा व खोखा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया व इनके कब्जे से एक अदद अपाची मोटरसाईकिल नं0- UP 50 AV 2111 को बरामद किया गया । उपरोक्त तीनों बदमाश पुलिस बल को देखकर पकड़े जाने के डर से पुलिस बल पर लक्ष्य कर फायर करने किये । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर तीनों अपराधियों को समय 21.30 बजे गिऱफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण पुछताछ में दिनांक 08.11.2020 को हाफिजपुर के पास एक बुजुर्ग महिला की सोने की चैन स्नैचिंग करके इसी बरामद मोटरसाईकिल से भाग गये थे ।

Post navigation

Previous: Azamgarh News:  मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी D 71 गैंग का सदस्य चढ़ा हत्थे, दो दिन पूर्व पुलिस से हुई गोलीबारी में हुआ था फ़रार, साथी को लगी थी गोली
Next: Azamgarh News: ट्रैफ़िक कण्ट्रोल के चक्कर में चौकी प्रभारी व बाइक सवार भिड़े, दरोगा का मारपीट का वीडियो वायरल, एसपी ने दी क्लीन चिट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.