Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बीते दिनों थाना भरथना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 November 2020
IMG-20201107-WA0030
Share News
       

संवाददाता रिषी पाल सिंह
इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा दिनांक 02.11.2020 को थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त गमछा सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 02.11.2020 को थाना भरथना पुलिस को भरथना- ऊसरहार मार्ग से नगला जलाल जाने वाले रास्ते पर अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गई । शव की शिनाख्त विष्णू पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना द्वारा अपने पिता वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं के रूप में की गई एवं वादी की तहरीर के आधार पर थाना भरथना पर मु0अ0सं0 590/20 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त शव के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना द्वारा थाना भरथना से पुलिस टीम गठित कर प्रकरण के जांचोपरांत साक्ष्य संकलित कर कार्यवाही करते हुए ताबडतोड दविशे दी जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा मतृक के तीनों लडकों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हमारे पिता के नाम पर कुल आठ बीघा जमीन थी जिसमें से 03 बीघा जमीन उनके द्वारा पहले ही बेच दी गई थी जिसके कारण गृह कलेश के चलते मृतक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी एवं ढाई बीघा जमीन को अगस्त महीने में बेचा था जिसको लेकर हम लोगो ने पिता के साथ विवाद एवं मारपीट की जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई एवं हम लोगो ने पुलिस से बचने के लिए उनके शव को नगला जलाल जाने वाले रास्ते पर फेंक दिया था

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. चन्द्रभान पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना जनपद इटावा
2. गुड्डू उर्फ अरुण पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना जनपद इटावा
3. विष्णु पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ हाकिम सिहं निवासी ग्राम मंगूपुर थाना भरथना जनपद इटावा

Post navigation

Previous: Vaishali News : दंवगो द्बारा एक बूढे वयक्ति को जान मारने की धमकी देने का आरोप।
Next: Vaishali News: खाना बना रही विवाहिता से छेड़छाड़, बचाने आए पति से मारपीट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.