Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: किसानों के धान एवं मक्का के समर्थन मूल्य के संबंध में ज्ञापन दिया गया

जनवाद टाइम्स 4 November 2020
IMG-20201104-WA0037
Share News
       

 

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की रक्षा करने उसे लागू कराने की कानूनी गारंटी और धान मक्का आदि की सरकारी खरीद शुरू कराए जाने के संबंध में एक ज्ञापन प्रभारी मंडी सचिव रविंद्र कुमार को सौंपा गया।
ज्ञापन से पूर्व यहां मंडी कार्यालय के निकट एक बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के प्रांतीय नेता मुकुट सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन कृषि आयोग की सिफारिशें लागू कराने का वादा किया गया था सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है जिसके अंतर्गत लागत का डेढ़ गुना दाम घोषित करने की कानूनी गारंटी दी जाए। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एमएसपी पर भी धान मक्का बाजरा आदि की खरीद नहीं हो पा रही है।
जिला मंत्री संतोष शाक्य ने कहा कि मंडी में सामान्य धान का भाव 1300 से 1400 रूपए प्रति कुंतल है जबकि केंद्र सरकार द्वारा 1868 से 1888 रूपये प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा की गई है। यही हालत उत्तर प्रदेश भर में है उच्च कोटि का धान 1509 बासमती चावल बहुत महंगा है जो मात्र 1700 रूपए ही खरीदा जा रहा है।
स्थानीय किसान नेता सतीश शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कानून पारित कराते समय सरकारी आदेश और किसानों से जो वादा किया गया था किंतु ऐसा नहीं हो रहा है। मक्का बाजरा की खेती में लागत भी नहीं निकल रही है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन के समर्थन में किसान नेताओं ने मांग की है कि धान की खरीद हर जगह कराई जाए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए व सरकारी खरीद शुरू कराकर इनकी खरीद में मानकों का अड़ंगा हटाया जाए। बासमती धान को 3500 से ₹4000 प्रति क्विंटल खरीदा जाए। हालिया तीन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए व किसानों को बिना मुआवजा दिए पराली संबंधी आदेश वापस किए जाएं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी दिलाई जाए। इस अवसर पर वासुदेव यादव, अरविंद कुमार, संतोष पाल, अटल बिहारी इत्यादि किसान नेताओं के अलावा भारी तादाद में किसान मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: महिला शक्ति एनजीओ की तरफ से विधवा बेसहारा महिलाओं को दिया जा रहा आजीवन पेंशन
Next: Etawah News: पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर काटे चालान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.