Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मथुरा में मंदिर परिसर में नमाज के बाद मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ

जनवाद टाइम्स 4 November 2020
PicsArt_11-04-02.14.46
Share News
       

सुनील पांडेय -कार्यकारी संपादक

भारत के तथाकथित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कहा करते थे यदि हिंदू मंदिरों में मुसलमान नमाज पढ़ेंगे तो इससे देश में दोनों धर्मों के मध्य भाईचारा बढ़ेगा। अपने जीवन काल में महात्मा गांधी ने कई मंदिरों में मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा इस तरह सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई थी ऐसा कहा जाता है। शायद महात्मा गांधी के विचारों को ध्यान में रखते हुए नंद गांव स्थित नंद बाबा मंदिर में दो मुस्लिम धर्म के व्यक्ति फैजल खान एवं मोहम्मद चांद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर परिसर में नमाज अदा की। बाद में इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी । आखिर प्रतिक्रिया तो होनी ही थी क्योंकि अगर मुस्लिम धर्म वाले महात्मा गांधी के विचारों के समर्थक हैं तो हिंदू धर्म वाले क्यों ना हो ,इसी के चलते कल मथुरा में ही चार हिंदू युवकों ने थाना गोवर्धन क्षेत्र में बरसाना रोड पर स्थित ईदगाह में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। साथ ही इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इन 4 हिंदू युवकों के नाम हैं सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल और कृष्णा ठाकुर यह तीनों जतीपुरा मार्ग गोवर्धन के निवासी हैं और चौथा युवक पुरोहित पाईसा निवासी कान्हा है। पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर इन चारों युवकों को शांति भंग में चालान कर एसडीएम की कोर्ट में पेश कियाl जहां चारों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मीडिया खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला है कि कल सुबह यानी 3 नवंबर को करीब 10:00 बजे इन चारों युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पुलिस चारों को मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां युवकों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। मेरी राय में इस तरह के कृत्य की शुरुआत मुस्लिम धर्म दो व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ की आखिर इसकी प्रक्रिया तो आनी ही थी जो आ गई। सांप्रदायिक सौहार्द बनाने का जिम्मा केवल हिंदू धर्म के लोगों ने ले रखा है ।मुस्लिम धर्म के लोग तो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में ही जैसे यकीन रखता हो। ऐसा कब तक चलेगा। यह बात सर्वथा सत्य है की भारतीय संविधान में सभी धर्मों को समान आदर एवं सम्मान करने की बात कही गई है अर्थात धर्मनिरपेक्षता पर बल दिया गया है। हमारे देश में प्रायः विभिन्न प्रांतों में इस तरह की सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं ,जिससे आपसी सौहार्द बिगड़ता है तथा साथ ही साथ संबंधित प्रांतों में जान माल का भी नुकसान होता है । इसको कैसे रोका जाए इस बात पर गंभीरता पूर्वक विचार एवं मंथन करने खुले मन से आवश्यकता है।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: कलश शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय संगीतमय भव्यअखंड रामायण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ 
Next: Etawah News: इटावा में पक्के बाग पर अर्जुन नगर गली न 5 में हुई समस्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.