Etawah News  जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबाजी में आलाकत्ल 02 अवैध असलहा सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 

Etawah News 03 accused including 2 illegal occupants arrested in firing over land dispute
Share News
संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया 
इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना सैफई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सैफई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लरखौर में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 29.10.2020 को थाना सैफई पर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लरखोर में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई जिसके संबंध में थाना सैफई पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर देखा गया तो गोली लगने के कारण 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा गोली लगने से अन्य 02 घायलों को उपचार हेतु पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया।
उक्त हत्या की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया । गठित टीमों द्वारा कार्यवाही कर विभिन्न साक्ष्यों को संकलित करते हुए आज दिनांक 31.10.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार 03 अभियुक्तों को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर लरखौर मोड से गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से हत्या की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि पैत्रक जमीन के बंटवारे को लेकर तथा पूर्व में भी बडे भाई (रमाकांत) के लडकों द्वारा प्रताडना से परेशान होकर हम लोगों नें गोली चलाकर हत्या कर दी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. उमाकांत दुबे पुत्र रमेश चन्द्र निवासी लरखौर थाना सैफई इटावा ।
2. अंशुल दुबे पुत्र रमेश चन्द्र दुबे निवासी लरखौर थाना सैफई इटावा ।
3. अनुराग दुबे पुत्र रमेश चन्द्र निवासी लरखौर थाना सैफई इटावा ।

Trending News