Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जसवंतनगर की ऒर से व्यापारी एकता, सुरक्षा, संगोष्ठी एवं अधिष्ठान का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि रहें शिवपाल यादव

जनवाद टाइम्स 25 October 2020
Etawah News: Business Integration, Security, Seminar and Establishment organized by Uttar Pradesh Industry Trade Board Jaswantnagar, Chief Guest Shivpal Yadav
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यहां कहा कि उनकी पार्टी व्यापारियों के पूरी तरह साथ है और जसवंतनगर में व्यापारी   के विरुद्ध कराई गई फर्जी रिपोर्ट के साथ व्यापारी की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए अगर नहीं की गई तो वे व्यापारियों के साथ खुद धरना प्रदर्शन में शामिल होंग, यह बात उन्होंने व्यापार मंडल के प्रभु मैरिज होम में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से अपने संबोधन में कही।

Etawah News: Business Integration, Security, Seminar and Establishment organized by Uttar Pradesh Industry Trade Board Jaswantnagar, Chief Guest Shivpal Yadav

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से देश की प्रगति में सबसे ज्यादा सहयोग करता रहा है और यदि उनका उत्पीड़न होता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने व्यापारियों की मांग पर कहा कि मंडी शुल्क को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह मंडी शुल्क को पूरी तरह खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी दोनों ही एक दूसरे के पूरक है और देश व प्रदेश की प्रगति में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी हमेशा खड़े रहेंगे।

Etawah News: Business Integration, Security, Seminar and Establishment organized by Uttar Pradesh Industry Trade Board Jaswantnagar, Chief Guest Shivpal Yadav

इस दौरान ब्लाक प्रमुख अनुज यादव मोंटी ने कहा कि व्यापारी वर्ग एक महत्वपूर्ण वर्ग है और इसका उत्पीड़न किसी भी तरह सहन नहीं किया जाना चाहिए। यदि कोई अधिकारी कर्मचारी व्यापारियों का उत्पीड़न करता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से एक अनुरोध भी किया कि वे अपने व्यवसाय से कुछ समय अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी निकालें जिससे वे अपने कार्य को और अधिक गति से कर सकें।

Etawah News: Business Integration, Security, Seminar and Establishment organized by Uttar Pradesh Industry Trade Board Jaswantnagar, Chief Guest Shivpal Yadav

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल, मंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में व्यापार मंडल जसवंतनगर के अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार जौली, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. बृजेश चंद्र यादव, महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर और राहुल गुप्ता, शिवकांत जैन, संजय जैन, अभिषेक पोरवाल उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों की ओर से  क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने स्थानीय पत्रकारों (आशीष कुमार- जनवाद टाइम्स, शैलेन्द्र सिंह-उदय विभोर, प्रदीप सिंह चौहान- सिटी टुडे) कस्बे के डॉक्टरों तथा वयोवृद्ध व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: क्षेत्रीय विधायिका जी ने निर्फामाणाधीन फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया
Next: Etawah News: मिशन शक्ति अभियान में बलरई थाना क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बन्धु ने किया जागरूक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260607-WA0000
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 840 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, चालक फरार

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 7 June 2026

Latest News

  • Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत
  • Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 840 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, चालक फरार
  • Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 251 पौधे लगाए गए
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.