Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में ऑटो लूट की घटना का अनावरण करते हएु 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 22 October 2020
Etawah News: 02 accused arrested by Etawah police for unveiling auto robbery incident in just 24 hours
Share News
       

 

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा दिनांक 20.10.2020 को थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत हुई ऑटो लूट की घटना का मात्र 24 घण्टे में अनावरण करते हुए लूटे हुए माल सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Etawah News: 02 accused arrested by Etawah police for unveiling auto robbery incident in just 24 hours

दिनांक 21.10.2020 को वादी परशुराम पुत्र विजय सिंह राजपूर द्वारा थाना इकदिल को सूचना दी गयी कि वह स्वयं को ऑटो चलाने का काम करता है तथा दिनांक 20.10.2020 को वह अपने ऑटो में बस स्टैण्ड से सवारी लेकर ग्राम अमीनाबाद इकदिल गया था तथा रात्रि समय करीब 08.00 बजे अमीनाबाद से शहर की ओर लौटते समय यूकेलिप्टस के बाग के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका ऑटो रूकवाया तथा डरा धमकाकर ऑटो की चाबी, मोबाइल फोन व उसकी जेब से 1500रू0 निकाल लिये तथा आॅटो लेकर भाग गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 374/20 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल से टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वार त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न इलैक्ट्राॅनिक व मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए घटना कारित करने वाले लोगों को चिन्हित किया गया था तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त ग्राम रितौर से इकदिल की ओर आ रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सघनता से चेकिंग की गयी तथा ग्राम रितौर की ओर सामने से ऑटो आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया तथा रोककर घेराबन्दी करके ऑटो से 02 व्यक्तियों को पकड लिया गया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त घटना में लूटा हुआ आॅटो, मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व 600रू0 बरामद हुए।

अभियुक्त का नाम-पता-
1.गौरव उर्फ बाबा पुत्र सर्वेश नि0 हरिनगर थाना इकदिल
2.शिवम पुत्र महेश बाल्मिक नि0 कस्ब मेहतरान थाना इकदिल

Post navigation

Previous: Etawah News:  टाॅप-10 व हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया।
Next: Etawah News: जिले के एसएसपी श्री आकाश तोमर ने नवनिर्मित पुलिस चौकी राजा का बाग का किया उद्धघाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.